रांची, जून 10 -- मांडर, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को मांडर के ऐतिहासिक मुड़मा शक्ति खूंटा सरना स्थल (जतरा खूंटा) में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। उन्होंने सरना स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन तथा निरंतर राष्ट्रसेवा की प्रार्थना भी की। अपने संबोधन में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- -मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर किया हवन-पूजन उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और नेतृत्व क्षम...