रांची, अक्टूबर 7 -- मांडर, प्रतिनिधि। मुड़मा जतरा स्थल के निकट बुधवार को करीब 200 महिला-पुरुषों की भीड़ ने सेना के सेवानिवृत्त जवान बिरसा उरांव के निर्माणाधीन मकान और बाउंड्रीवाल को क्षतिग्रस्त कर दिया। बिरसा उरांव ने विरोध करने पर मारपीट करने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बिरसा के अनुसार, वह 74 डिसमिल पैतृक जमीन पर मकान बनाने के लिए वर्ष 2012 से संघर्ष कर रहे हैं। उनका आरोप है कि उनके मकान को चौथी बार क्षतिग्रस्त किया गया है। उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, मांडर सीओ चंचला कुमारी, खलारी डीएसपी आरएन चौधरी और पुलिस बल की मौजूदगी में 13 सितंबर 2026 को निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया गया था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे औजारों से लैस भीड़ ने लिंटर तक बने मकान, एक कमरे की एस्बेस्टस छत और...