रांची, जून 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पुनर्निर्माणम फाउंडेशन द्वारा ऐतिहासिक मुड़मा जतरा मैदान (राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा परिसर) में शुक्रवार को एक दिवसीय योग जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। बतौर मुख्य अतिथि पतंजलि किसान सेवा समिति के राज्य प्रभारी करम कोईरी शामिल हुए। योग प्रशिक्षक राहुल रंजन, अजय कुमार महतो और जसप्रीत कौर की टीम का एडवांस योग मुख्य आकर्षण रहा। इसके अलावा संत कबीर प्रेमधाम सेवा आश्रम और एसएस जनता हाई स्कूल की बच्चियों ने सराहनीय योग व नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।मौके यह भी पढ़ें- डीएवी कपिलदेव के एनसीसी कैडेट्स ने चलाया जागरुकता अभियान पर फाउंडेशन की निदेशक नीतू कुजूर, सुनीता एक्का, अखिल सिंह औ...