मुठेभेड़ में दबोचा लुटेरा,पैर में लगी गोली
हाथरस, मार्च 27 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के परसौरा बम्बे से मढ़ाभोज वाले रास्ते पर बुधवार की रात पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल लुटेरे को पुलिस ने अस्पताल में उपचार कराया। उसके कब्जे से पुलिस ने नकदी, बाइक व तमंचा-कारतूस बरामद किए हैं। जनपद एटा के थाना सकरौली क्षेत्र के गांव दुपेरिया निवासी गजेंद्र पुत्र राम सिंह ने 20 मार्च को थाना सहपऊ में तहरीर के माध्यम से सूचना दी थी कि वह गांव सिखरा स्थित देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन के रूप मे कार्यरत है । 19 मार्च को की रात बाइक सवार बदमाशों ने ठेके का गेट तोड़कर गल्ले में रखे रुपये लूट लिए थे। इस मामले में कोतवाली सहपऊ में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं 24 मार्च को वादी ने कोतवाली हाथरस जंक्शन में सूचना दी कि वह गांव ऐहन पर देशी शराब के ठेके पर कार्यरत है ।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.