आजमगढ़, सितम्बर 30 -- आजमगढ़, संवाददाता। तहबरपुर थाना क्षेत्र के करियवार गांव के पास मंगलवार की भोर में हुई मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से 25-25 हजार के इनामी अंतर्जनपदीय दो चोर घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। उनके पास से तमंचा, कारतूस और 15 हजार 250 रुपये नकदी बरामद हुई। एक बरेली और दूसरा शाहजहांपुर का निवासी है। इनका गिरोह कार से रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। तहबरपुर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि रात में चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले कुछ लोग करियावर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर मौजूद हैं। इस पर थानाध्यक्ष ने उपनिरीक्षक लोकेशमणि त्रिपाठी, सूर्यपाल सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे घेराबंदी कर दी। प...