मिर्जापुर, अगस्त 19 -- मिर्जापुर, संवाददाता । लालगंज पुलिस ने नैड़ी कठारी गांव के पास से बुधवार की भोर मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरोह के सरगना को धर दबोचा। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने जख्मी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वह 25 हजार रुपये का इनामी है। भदोही के गोपीगंज का रहने वाला है। मध्य प्रदेश और प्रयागराज से पशु खरीदकर बिहार में तस्करी करता है। एएसपी आपरेशन ने राजकुमार मीना ने बताया कि पशु तस्कर गिरोह का सरगना गुफरान मूलरुप से भदोही जिले के गोपीगंज का निवासी है। इन दिनों वह बिहार के रोहतास के घुर्माबाद में रहता है। सरगना काफी दिनों से फरार चल रहा था। एसपी की ओर से सरगना पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। लालगंज थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय मय हमराही संग गश्त पर निकले थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली ...