मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर घायल, गिरफ्तार
आजमगढ़, जुलाई 31 -- अतरौलिया, आजमगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुखीपुर गांव के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर शुक्रवार की भोर में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से 25 हजार रुपये का इनामी पशु तस्कर घायल हो गया। जबकि उसके दो अन्य साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। घायल पशु तस्कर जहानागंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने घायल पशु तस्कर के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद किया।अतरौलिया थानाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ दूबे, सब इंस्पेक्टर सुरेन्द्र कुमार एवं विश्राम गुप्ता शुक्रवार को भोर में करीब सवा बजे मुखबिर की सूचना पर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के सुखीपुर गांव के समीप सर्विस रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान अंबेडकर नगर जिले के कटका की ओर से सर्विस रोड होते हुए गदनपुर की ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.