बलिया, जनवरी 2 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिले की नरही पुलिस ने गुरुवार की देर रात मुठभेड़ के बाद एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा भी बरामद किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर गुरुवार रात नरही पुलिस कारो रोड के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तो खुद को घिरता देख उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसकी पहचान नरही थाना क्षेत्र के निवासी फजल उर्फ करिया के रूप में हुई। उसके खिलाफ गोतस्करी से संबंधित कई मामले दर्ज हैं और वह 25 हजार रुपए का इनामी था। घायल बदमाश का उपचार जिला अस्पताल में करा...