औरैया, मार्च 20 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम को शुक्रवार भोर बड़ी सफलता मिली। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब साढ़े चार बजे ग्राम सहसपुर और मऊ गूरा रोड के आसपास संदिग्धों की तलाश में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपित भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मुख्य आरोपित अनुज यादव के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया। घायल अन...