मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
फिरोजाबाद, सितम्बर 28 -- नारखी थाना पुलिस ने रविवार रात निजी नलकूप की एलटी लाइन और नारखी-कोटला रोड पर स्थापित 11 केवी विद्युत लाइन के तार चोरी करने के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। 25 अगस्त को गांव शाहपुर और 27 अगस्त को गांव गढ़ी अफो में निजी नलकूप की एलटी लाइन से अज्ञात चोरों द्वारा विद्युत तार चोरी कर ले गए थे। 17 सितंबर की रात नारखी-कोटला रोड पर स्थापित 11 केवी विद्युत लाइन के तार अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लेने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने विद्युत लाइनों के तार चोरी की घटनाओं का अनावरण करने के लिए थाना पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम सहित तीन टीमों का गठन किया था। रविवार रात पुलिस टीम को सूचना मिली कि विद्युत तार चोरी की घटनाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.