फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 10 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पुलिस की टीम ने मंगलवार की रात मुठभेड़ में एक शातिर युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। गैंग बनाकर बिजली ट्रांसफार्मर से तेल चोरी किया जा रहा था। पुलिस ने एक चार पहिया वाहन, चोरी का तेल और तमंचा बरामद कर लिया है। इसके जो तीन साथी भाग गए हैं उनकी तलाश में पुलिस की टीम संभावित स्थानों पर छापे मार रही है। मोहम्मदाबाद सीओ अजय वर्मा ने बताया कि रात में मोहम्मदाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला गश्त पर थे। जब वह चौकी ताजपुर क्षेत्र में रठौरा गांव पहुंचे कि तभी एसओजी प्रभारी सचिन चौधरी अपनी टीम के साथ उन्हें मिल गये।इस बीच मुखबिर ने सूचना दी कि नहरैया गंाव के पास एक नलकूप को जाने वाले कच्चे रास्ते के नजदीक चोर ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर रहे हैं। इस पर दो टीम...