आजमगढ़, जून 17 -- अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खदेरूपट्टी गांव के पास बुधवार की भोर में हुई मुठभेड़ में गोली लगने से लूट की घटना का आरोपी बदमाश घायल हो गया। उसके पास से तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद हुई। उसे अतरौलिया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अतरौलिया थानाध्यक्ष देवेंद्रनाथ दूबे ने बताया कि बुधवार की भोर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लूट की घटना में शामिल बदमाश लूटी गई मोटरसाइकिल के साथ मदियापार की ओर से बहरादेव मंदिर की तरफ जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम के साथ खदेरूपट्टी के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर बदमाश ने भागने का प्रयास करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश रवि मिश्रा निवासी केदरूपुर थाना र...