मिर्जापुर, मार्च 22 -- जिगना। स्थानीय पुलिस ने फरार चल रहे पशु तस्कर को बीती रात कुशहां गांव पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। तस्कर के पैर में गोली लगी। मौके से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं, दूसरे पशु तस्कर को पुलिस ने बिहसड़ा कला गांव से धर दबोचा। जिगना पुलिस ने 19 मार्च को पाली गांव के पास एक ट्रक से 26 मवेशी बरामद किए थे, जबकि पशु तस्कर मौका पाकर भाग निकले थे। पुलिस ने बरामद मवेशी को गांव के गोशाला में सुपुर्द कर दिया था। फरार तस्कर जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दकीपुर गांव निवासी सिराज अहमद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी। शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि फरार तस्कर सिराज अपने वाहन का पता लगाने ओर छुड़ाने की फिराक में चितौली गांव की ओर से आ रहा है। सूचना पर सीओ ...