ललितपुर, मई 22 -- ललितपुर। गुरुवार देर शाम घने जंगल के बीच पांडव वन के पास नाराहट पुलिस और मवेशी चोरों के बीच मुठभेड़ में पुलिस की गोली एक बदमाश के पांव में जा लगी। घायल को मेडिकल कालेज भेज पुलिस ने घटनास्थल से एक और बदमाश को दबोच लिया। इसके अलावा गिरोह के कई अन्य सदस्यों की तलाश अभी जारी है। थाना नाराहट क्षेत्र अन्तर्गत पिछले कुछ दिनों से भैंस चोरी की घटनाएं बढ़ गयी हैं। पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के बाद क्षेत्राधिकारी अजय कुमार के निर्देश पर थाना पुलिस मवेशी चोरों का पता लगाने में जुट गयी। दिनांक 21 मई को थाना नाराहट पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि मवेशी चोर पांडव वन के पास जंगल में छिपे हैं। सूचना के आधार पर थाना नाराहट पुलिस ने जंगल में जाकर वांछित अभियुक्तों की तलाश शुरू की, तभी जंगल में मौजूद कुछ व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने...