कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। बर्रा में गुरुवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया लुटेरा इलाज के दौरान हैलट अस्पताल से शुक्रवार सुबह पुलिस को चकमा दे भाग निकला। आनन फानन में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस की क्राइम ब्रांच भी एक्टिव की गई। जिसका नतीजा यह रहा कि लुटेरा दो घंटे में ही दबोच लिया गया। पैर में गोली लगी होने के चलते वह ज्यादा दूर नहीं भाग सका और हैलट की माइनर ओटी डिपार्टमेंट से निकल कर परिसर में उग आईं झाड़ियों के पीछे छिप कर बैठ गया था। योगेंद्र विहार खाड़ेपुर निवासी मोहित निषाद बुधवार रात बर्रा बाईपास के पास सिंह ढाबे के सामने से बाइक लेकर गुजर रहा था। यह भी पढ़ें- बर्रा में मुठभेड़ में दबोचा गया लुटेरा अस्पताल से फुर्र इस दौरान उसे दो लोगों ने तमंचे के बल पर रोक लिया और मोहित की बाइक, मोबाइल और जेब मे पड़े प...