रायबरेली, अप्रैल 15 -- परशदेपुर,संवाददाता। नसीराबाद थाना क्षेत्र में दुकान पर बैठी महिला से दिन दहाड़े लूटपाट करने वाले बाइक सवार बदमाशों की बीते मंगलवार देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लग गई। इससे वह जख्मी हो गया गिर पड़ा। पुलिस ने घेराबंदी करके घायल बदमाश समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। थाना क्षेत्र के परैयानमकसार गांव के पास बीती 11 अप्रैल को दुकान पर बैठी महिला के गले से मंगलसूत्र व अन्य जेवरात लूटकर बाइक सवार बदमाश भाग गए थे। दिन दहाड़े हुई लूट की घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था। यह भी पढ़ें- रायबरेली-प्रतापगढ़ बॉर्डर पर मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार लूट की घटना का खुलासा करने में जुटी पुलिस टीम से बीते मंगलवार की रात बदमाशों से मुठभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.