मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर घायल
आजमगढ़, अप्रैल 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के पास बुधवार रात मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर समेत तीन पशु तस्कर घायल हो गए, जबकि एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। घायल पशु तस्करों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके पास से तमंचा-कारतूस, चापड़ सामान बरामद हुए। पकड़े गए चारों पशु तस्कर प्रतिबंधित पशुओं का वध कर मांस बेचते थे। थानाध्यक्ष मनीष पाल ने बताया कि बुधवार रात वे हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। देर रात करीब 2.20 बजे सूचना मिली कि आठ दिन पूर्व झिंझपुर सरैया में गोकशी की घटना को अंजाम देने वाले पशु तस्कर सिधौना मार्ग से मानिकपुर में सीवान की तरफ आ रहे हैं। रात में फिर से गोकशी की घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। इस पर उन्होंने उपनिरीक्षक दीपक, ओमप्रकाश कन्नौजिया और विक्रांत मिश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.