बागपत, मई 27 -- बड़ौत। नगर में चेन स्नैचिंग करने वाले दो बदमाशों के साथ मंगलवार की रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर किया है। नगर की सूर्य नगर की रहने वाली कुमकुम का बुढ़ाना रोड पर ढाबा है। मंगलवार दोपहर ढाबे पर बाइक पर सवार होकर दो युवक पहुंचे। उन्होंने कुमकुम के गले से सोने की चेन छपटी और फरार हो गए। पीड़िता के रिश्तेदार देवेंद्र निवासी लोयन मलकपुर ने बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की। सीओ अंशु जैन ने बताया कि बदमाशों की तलाश में मंगलवार रात चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान डोला नहर के पास बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। बाइक सवार बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लग...