सहारनपुर, अगस्त 7 -- गौकशी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर गौकश अखलाक को घायल अवस्था में गिरफ्तार करके एक गोवंश को जिंदा बचा लिया, और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण व तमंचा बरामद कर लिया। उक्त मुठभेड बिशनगढ़ चौरी के निकट यमुना किनारे कच्चे रास्ते पर हुई। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जवाब में आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में घायल एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि उसके चार साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गये। आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, कारतूस, कुल्हाड़ी, दो चाकू, रस्सी, तराजू, बाट तथा एक जिंदा गोवंश बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- Rampur News: पुलिस मुठभेड़ में गोकश को लगी गोली, तीन फरार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी बताया जाता है, जिसके खिलाफ गौकशी, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट और चोरी सहित कई मुकदमें दर्ज है...