रामपुर, मई 12 -- सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के मुठभेड़ के दौरान एक गो तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके तीन अन्य साथी भागने में कामयाब रहे। आरोपियों ने 24 घंटे पहले ही नगला के जंगल में गोकशी की थी। घायल गोतस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र के दिलपुरा गांव के पास की है। सोमवार रात थाना क्षेत्र के नगला गणेश गांव के जंगल में गोकशी हो गई थी। आरोपियों की तलाश में सोमवार देर रात से ही पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। मंगलवार सुबह तड़के थाना पुलिस दिलपुरा गांव के पास संदिग्ध स्थानों पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कुछ संदिग्ध लोग आगे कच्चे रास्ते पर खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को घिरता देख आरोपी पुलिस पर फायरिंग करते ...