मुठभेड़ में गोली से घायल एक लुटेरे सहित दो गिरफ्तार
कानपुर, जुलाई 31 -- कानपुर देहात। मूसानगर थाना क्षेत्र के सनाया सालवाहन के पास 25 जुलाई को चालक को बंधक बनाकर उसका आटो, मोबाइल व रुपये छीनने के मामले में फरार चल रहे एक शातिर को गुरुवार रात पुलिस मुठभेड़ में दबोच लिया गया। शातिर गोली लगने से घायल है। इसके साथ ही उसके एक साथी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों लुटेरों के कब्जे से पुलिस ने लूटा गया एक मोबाइल, दो तमंचा, एक कारतूस, 4 खोखा कारतूस व ऑटो की आरसी बरामद की है। घायल बदमाश को अस्पताल भेजने के साथ पुलिस ने छानबीन शुरू की है। सुक्खा नेवादा थाना चौबेपुर कानपुर नगर का रहने वाला विशाल पुत्र विजय बहादुर रनियां कस्बे में रह रहा है। वह रनियां से विजयनगर के बीच आटो चलाता था। 25 जुलाई शाम को विजयनगर में मिले तीन युवक ने उसको मूसानगर होकर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर तक चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.