कानपुर, जुलाई 29 -- कानपुर देहात, संवाददाता। भोगनीपुर थाना क्षेत्र के हाँसेमऊ के पास 18 जुलाई को महोबा के दंपति से हुई लूट के मामले में फरार बाईकर्स गैंग का एक सदस्य मंगलवार रात में हुईं पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका साथी मौके से निकल भागने में कामयाब रहा। पकडे गए लुटेरे के पास से पुलिस ने एक मोबाइल, एक तमंचा, एक कारतूस, 2 खोखा कारतूस एक बाइक बरामद की । उसको अस्पताल भेजनें के साथ पुलिस ने फरार दूसरे लुटेरे की तलाश शुरू की है।महोबा निवासी धर्मपाल शर्मा अपनी पत्नी माया देवी के साथ 18 जुलाई को बाइक से अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बनारअलीपुर जा रहे थे । रास्ते में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हाँसेमऊ के पास बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से आकर महिला के कान के सोने के वाले व दस हजार रुपए लूट लिए थे । इसके बाद बदमाश वहां से भाग ...