मुरादाबाद, मार्च 1 -- मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में गांव खानपुर लक्खी के जंगल में शनिवार देर रात पुलिस टीम की गोकशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि, मौके से एक आरोपी फरार हो गया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शनिवार रात एसएचओ मूंढापांडे मोहित चौधरी की टीम गस्त पर थी। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव खानपुर लक्खी के जंगल में गोवंशीय पशु को गोकशी करने के लिए बांध रखा है। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख गोकशी के आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी और वहीं गिर गए। फायर किया गया। दोनों में से एक कि पहचान मूंढापांडे के ही गांव च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.