फरीदाबाद, मई 15 -- पलवल,अजित कुमार। अपराध जांच शाखा पुलिस ने 10 हजार के इनामी कुख्यात अन्तर्राज्यीय पशु तस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी है।डीएसपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि पशु तस्करी व संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने बीती रात उटावड रोड बाईपास हथीन पर एक बड़ी कार्रवाई की है। इस करवाई में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान व यूपी में अपराधों में शामिल इनामी पशु तस्कर जैकम उर्फ़ फीतना निवासी उटावड को पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सहित काबू कर लिया गया।14 मई की रात दीपक गुलिया इंचार्ज एवीटी हथीन को मुखबिर से सूचना मिली कि पशु तस्कर जैकम उर्फ़ फीतना जो वर्ष 2024 में पलवल पुलिस पर फायर कर चुका है अपने साथियों के साथ हथियार लेकर उटावड रोड बाईपास की पुलिया पर आने वाला है। आरो...