मऊ, जून 2 -- मऊ, संवाददाता। थाना हलधरपुर क्षेत्र के मड़ैली बढ़नपुर गांव के पास मंगलवार की भोर में पुलिस मुठभेड़ में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का फरार आरोपी दानिश उर्फ छोटू पुलिस के हत्थे चढ़ा। अभियुक्त के पैर में गोली लगने के बाद उसे उपचार के लिए रतनपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस की अभिरक्षा में आरोपी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 29 मई को दानिश उर्फ छोटू निवासी मुस्तफाबाद थाना हलधरपुर द्वारा एक नाबालिग का अपहरण करके बलात्कार किया गया था। बलत्कार की घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता को धमकी देते हुए अभियुक्त फरार हो गया था। यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में नाबालिग के साथ रेप का आरोपी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे पीड़िता के परिजनों क...