बिजनौर, जून 29 -- कोतवाली देहात पुलिस ने दो दिन पहले पशु चोरी के मामले का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद पांच पशु चोरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि तीन अन्य को मौके से दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो भैंस, एक कटिया, महिंद्रा बोलेरो, दो अवैध तमंचे, कारतूस और चाकू बरामद किए गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार 26-27 जून की रात थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम दायम नंगला निवासी राधेश्याम ने दो भैंस और एक कटिया चोरी होने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। रविवार देर रात गश्त के दौरान कोतवाली देहात पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की वारदात में शामिल बदमाश महमूदपुर भावता स्थित बंद पड़े भ...