उरई, जून 13 -- जालौन। संवाददाता कोतवाली जालौन पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने शुक्रवार देर रात को संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर छोटेलाल उर्फ लादेन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से चोरी की बाइक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।पुलिस के अनुसार 2 जून 2026 को कोतवाली क्षेत्र निवासी संकल्प सिंह की बाइक चोरी हुई थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज था। शुक्रवार देर रात को ग्राम लोना संपर्क मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका। यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश लादेन घायल, तमंचा-कारतूस बरामद आरोपी ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 34 वर्षीय छोटेलाल उर्फ लादेन पुत्र कमल...