मिर्जापुर, अगस्त 19 -- मिर्जापुर। लालगंज के नैड़ी कठारी-गड़बड़ा धाम मार्ग पर बुधवार को पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी गो-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी आपरेशन राजकुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि वांछित गो-तस्कर मोटरसाइकिल से गड़बड़ा धाम की ओर जा रहा है। पुलिया के पास पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। तस्कर के पैर में गोली लगी और वह मौके पर गिर गया। पकड़ा गया तस्कर गुफरान निवासी घुर्माबाद, रोहतास (बिहार) है। उसके कब्जे से .315 बोर का देशी तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस, बिना नंबर की बाइक और 37,500 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी...