मेरठ, अगस्त 5 -- जानी थाना पुलिस ने बहरामपुर नंदपुरा के जंगलों में हुई गोकशी की घटना में शामिल व पच्चीस हजार के ईनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। बहरामपुर नंदपुरा के जंगल में चार मई को एक बड़ी गोकशी की घटना को गोकशों ने अंजाम दिया था।घटना में शामिल चार बदमाशो नौशाद, शाहबाज़, रिहान व इकराम को पुलिस ने टिमकिया कोठी के पास से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस को गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि वह गोकशी की घटना को अंजाम देकर दिलशाद पुत्र सलीम निवासी बली बागपत हाल पता अशोक विहार बाबू होटल के पीछे चांद मस्जिद के पास थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद को गोमांस बेचना बताया था। घटना के बाद से दिलशाद फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी पर न्यायालय से पच्चीस हजार का इनाम घोषित कराया था। मंगलवार रा...