अंबेडकर नगर, मई 16 -- टांडा ,अम्बेडकरनगर,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अम्बेड़करनगर जिले की टांडा कोतवाली पुलिस ने बीती रात लगभग एक बजे हुई मुठभेड़ में अकबरपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर सज्जाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान सज्जाद के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ ग्राम धौरहरा बाईपास के निकट हुई। टांडा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किए जाने पर आरोपी ने भागने की कोशिश की तथा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। यह भी पढ़ें- ठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी बदम...