इटावा औरैया, मई 12 -- सैफई। वैदपुरा और बसरेहर पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की फिराक में खड़े दो बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की कार बरामद की है। सोमवार रात वैदपुरा पुलिस ग्राम छितौनी से खरदूली मार्ग पर संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बिना नंबर प्लेट की कार में सवार दो युवक किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहे हैं। यह भी पढ़ें- वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, पैर में लगी गोली सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने खरदूली की ओर घेराबंदी की। पुलिस को देखत...