फरीदाबाद, मई 18 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज अपराध डीएलएफ ने सेक्टर-37 इलाके में रेड लॉयन ओयो होटल के सामने युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी दिल्ली मॉलडबंद निवासी इंद्र त्यागी उर्फ पंडित को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मुठभेड़ का विवरण पुलिस ने आरोपी को ग्रेटर फरीदाबाद-अमृता अस्पताल से आरपीएस सोसायटी की तरफ जाने वाले रोड पर मुठभेड़ के बाद काबू करने में सफलता हासिल की है। अपराध शाखा, डीएलएफ को 17 मई की रात को सूचना मिली थी कि रेड लॉयन ओयो होटल के सामने सचिन नामक युवक की हत्या के मामले में वांछित आरोपी बाइक पर सवार होकर भूपानी मोड मास्टर रोड की तरफ आ रहा है। इस पर अपराध शाखा, डीएलएफ की टीम ने मास्टर रोड पर साईं कॉलोनी कच्चे रास्ते वाले कट के पास नाकाबंदी की। नाका...