आजमगढ़, जून 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के जहानियां मोड़ के पास शुक्रवार की रात पुलिस ने सगी बहनों से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसके पास से तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद हुई। दो दिन पूर्व उसने नाबालिग सगी बहनों को अपने नलकूप में ले जाकर दुष्कर्म किया था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। गंभीरपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी शुक्रवार की रात उप निरीक्षक संदीप दूबे के साथ सदाफल तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि नाबालिग सगी बहनों के साथ दुष्कर्म का अभियुक्त मो. जाहिद उर्फ रुस्तम निवासी गंभीरपुर उर्फ बैराडीह मोटरसाइकिल से मदारपुर-लहबरिया होते हुए अपने घर की तरफ जाने वाला है। इस पर पुलिस ने जहांनियां मोड़ पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी।...