संभल, मार्च 30 -- असालतपुर जारई गांव में एक परिवार को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम देने वालों बदमाशों और पुलिस के बीच रविवार सुबह मुठभेड़ हो गई। कैथल-बुद्धनगर खंडवा मार्ग पर हुई इस मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि गिरोह का सरगना चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने घायल बदमाश के अलावा, उसके एक अन्य साथी को भी अलग स्थान से गिरफ्तार किया है, जबकि वारदात के वक्त ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए बदमाश को भी उपचार के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी, जेवरात और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। एएसपी कुलदीप सिंह ने रविवार को कोतवाली में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि सोमवार रात असालतपुर जारई निवासी हरपाल सिंह के घर में घुसकर बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर वारद...