शाहजहांपुर, अप्रैल 21 -- पुवायां, संवाददाता। पुवायां थाना पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ, जबकि दो अन्य को मौके से दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, लूटा गया मोबाइल, नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। घटना 20 अप्रैल की दोपहर करीब तीन बजे की है, जब जठियापुर बुजुर्ग निवासी युवक मोहम्मदी मोड़ के पास बाजार जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर उसका मोबाइल और नकदी लूट ली। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें सौरभ मिश्रा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, निवासी मोहल्ला हरदयाल कूंचा/नौगवां, थाना पुवायां, अर्पित सक्सेना पुत्र राकेश सक्सेना, निवासी ग्राम बड़ागा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.