मुठभेड़ में मोबाइल चोर गिरोह के तीन शातिर बदमाश दबोचे
कन्नौज, जुलाई 29 -- सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार सुबह करीब छह बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे लिंक रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। सूचना मिली थी कि पल्सर बाइक से तीन शातिर बदमाश भाग रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं। बदमाशों की फायरिंग में पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त हो गई और सिपाही गजेंद्र सिंह घायल हो गए। पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है जिसको उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। मुठभेड़ में दो अन्य बदमाश भी पुलिस की गिरफ्त में है जिनसे पूछताछ जारी है। यह भी पढ़ें- म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.