बदायूं, जुलाई 3 -- बदायूं, संवाददाता। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश का गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पैनल और वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव उसकी सौतेली मां और मोहल्ले के लोगों को सौंप दिया गया। रिपोर्ट में बदमाश को उल्टी साइड सीने और सीधे पैर में गोली लगने की पुष्टि हुई है। दोनों गोली लगने के बाद पार हो गईं। यह भी पढ़ें- सौतेली मां बोलीं- नहीं आता था ढालू, क्या करता-पता नहींजितेंद्र उर्फ ढालू का आपराधिक इतिहास दरअसल 19 मई की रात इस्लामनगर कस्बे के रहने वाले निजाकत के घर में डकैती की वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ ढालू, मूल रूप से गांव बछेड़ा थाना धौलाना जिला हापुड़ का रहने वाला था और वर्तमान में गांव जनेटा थाना बनियाठेर जिला संभल में रह रहा था। उसके पांच साथि...