आजमगढ़, जून 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। सरायमीर थाना क्षेत्र के खरेवा मोड़ के पास सोमवार रात पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय टप्पेबाज घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। घायल बदमाश के पास से तमंचा-कारतूस बरामद हुआ। आरोपी भूत-प्रेत, तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं के साथ ठगी करता था। सरायमीर थानाध्यक्ष भुवनेश कुमार चौबे को सूचना मिली कि कस्बे में ठठेरी बाजार से एक महिला के साथ धोखाधड़ी कर गहनों और पैसे की चोरी करने वाले दो बदमाश फूलपुर से खरेवा की तरफ बाइक से आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने खरेवा मोड़ के पास घेराबंदी की। तभी फूलपुर की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। यह भी पढ़ें- महिलाओं से ठगी करने वाले टप्पेबाज पुलिस मुठभेड़ में घायल संदेह होने पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया गया तो बाइक सवार भागने लगे। सामने से आ रहे उपनिरीक्षक राजनाथ यादव को देखकर...