नोएडा, अप्रैल 9 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। मोजर बेयर गोलचक्कर के पास गुरुवार की सुबह पुलिस से हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने उनके दो साथियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैव्या गोयल ने बताया कि सूरजपुर पुलिस की टीम मोजर बेयर गोलचक्कर के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट लगी दो बाइक पर चार संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने इन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। हड़बड़ाहट में उनकी बाइक फिसल कर गिर गईं। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जबावी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी पहचान बिहार के मोतिहारी निवासी मुकेश उर्फ मुक्के और दनकौर के चीती ग...