आगरा, सितम्बर 6 -- थाना फतेहाबाद क्षेत्र में लगातार लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों से शनिवार रात फतेहाबाद-शमसाबाद मार्ग पर हुसैनपुरा मोड़ के पास पुलिस की मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके साथी को भी पकड़ लिया। दोनों के कब्जे से लूटे हुए सोने-चांदी के आभूषण, दो तमंचा और घटना प्रयुक्त बाइक बरामद की है। एसीपी शमसाबाद राजीव कुमार रंजन ने बताया कि फतेहाबाद सर्किल क्षेत्र में लूट की वारदातों के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगी हुई थीं। शनिवार रात टीमें फतेहाबाद-शमसाबाद मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। मुखबिर ने सूचना दी कि लूट करने वाले बाइक सवार बदमाश धिमिश्री की तरफ से फतेहाबाद जा रहे हैं। पुलिस टीम ने उनकी घेराबंदी की। बदमाश फायरिंग करते हुए हुसैनपुरा गांव की तरफ बाइक लेकर भागने लगे। जवाबी फायरिंग में व...