आगरा, मई 9 -- थाना मलपुरा क्षेत्र में नकबजनी और चोरी की घटनाओं में संलिप्त बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। उसके पैर में गोली लगी है। उसकी निशानदेही पर तीन अन्य शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से असलाह, कार, मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक कृष्ण विहार कॉलोनी जाखोदा के सुनीश शर्मा के घर में चोरी हुई थी। इसके तहत पुलिस द्वारा शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर शातिर बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इटौरा-जारूआ कटरा के बीच एक चोर श्रवण उर्फ राजू उर्फ बिहारी ने खुद को गिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने श्रवण निवासी बिहार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से चोरी में शामिल मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किए ग...