फतेहपुर, अगस्त 16 -- फतेहपुर। चांदपुर और जहानाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार रात हरकुंडी पुलिया अमौली के पास मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। इस दौरान एक आरोपित के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से दो तमंचे, कारतूस, चोरी के जेवरात, नकदी और चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त की रात चांदपुर व जहानाबाद पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान हरकुण्डी पुलिया अमौली के पास संदिग्धों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर सुमित कुमार उर्फ ज्वाला सोनकर निवासी अमौली, शोमिल पटेल निवासी सैंठी और निहाल पुत्र शकील उर्फ शफीक सिद्दीकी निवासी अमौली को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में सुमित के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस ...