मुठभेड़ में दो बदमाशों के ढेर होने के मामले का एक्सपर्ट टीम ने किया सीन-रिक्रिएशन
मथुरा, जून 19 -- थाना सुरीर के अंतर्गत गांव टैंटीगांव में करीब पौने दो माह पूर्व टैंटीगांव में किराना व्यापारी के घर में बंधक बनाकर की लूट की घटना के बाद प्रकाश में आये शातिर बावरिया गिरोह के सरगना समेत दो मुठभेड़ में मारे गये थे। बुधवार शाम विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने मुठभेड़ स्थल पर पहुंच कर मुठभेड़ का सीन रिक्रिएट कर बारीकी से परीक्षण किया। बताते चलें कि 23 अप्रैल की रात गांव टैंटीगांव,सुरीर निवासी किराना व्यपारी अजय अग्रवाल के घर में घुसकर पांच नकाबपोश बदमाशों ने डकैती डाली थी। शातिरों ने व्यापारी दंपति के अलावा वृद्ध पिता को बंधक बना बच्ची को गन पाइंट पर ले अलमारी की चाबियां लेकर करीब 3.22 लाख रुपये नकदी और करीब 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर डीबीआर आदि लूट ले गये थे। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में दो बदमाशों के ढेर होने के मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.