गोंडा, अप्रैल 8 -- नवाबगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ढेमवा रोड के चौखड़िया घाट से गोपसराय जाने वाली सड़क पर मंगलवार की देर रात नवाबगंज पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम की पशु चोरों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो अंतर्जनपदीय पशु चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान हुई जवाबी फायरिंग में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी को मौके पर ही दबोच लिया गया। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध बदमाश क्षेत्र में किसी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी । इसी दौरान एक संदिग्ध चार पहिया पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वाहन में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई क...