बरेली, मार्च 24 -- मुठभेड़ में दो गोमांस तस्कर गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल बरेली, मुख्य संवाददाता। भोजीपुरा थाना पुलिस ने सोमवार देर रात मझौआ गंगापुर के जंगल क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान गोकशी के दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी है, जबकि एक गोली सिपाही विपिन के बाजू को छूते हुए निकल गई। घायल पुलिसकर्मी और अभियुक्तों को उपचार के लिए सीएचसी भोजीपुरा भेजा गया है। भोजीपुरा पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 1:40 बजे।गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पूर्व से पंजीकृत गोवध अधिनियम व आर्म्स एक्ट के मुकदमों में वांछित अभियुक्त शकील उर्फ मूंछ निवासी धौरा टांडा अपने साथियों के साथ मझौआ गंगापुर के जंगल में गोकशी की फिराक में मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.