बदायूं, नवम्बर 22 -- बदायूं। गोवध की वारदात को अंजाम देने वाले दो गोतस्कर पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद दबोच लिए गए। तस्करों की फायरिंग में हेड कांस्टेबल घायल हुआ। घायल गोतस्करों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तस्करों से दो तमंचे, कारतूस और गोवध में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के पिसनहारी गांव के जंगल में बुधवार 19 नवंबर को गोवध की घटना के बाद गोवंशों के अवशेष मिले थे। जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद के अलावा अन्य कार्यकर्ताओं ने भी विरोध जताया और तस्करों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। फैजगंज पुलिस लगातार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए इधर-उधर दबिश दे रही थी। इसी दौरान पुलिस को शुक्रवार देर रात सूचना मिली कि अशोकपुर मीरापुर की ओर से कुछ तस्कर गोकशी की घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.