मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार
आजमगढ़, मार्च 31 -- आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र में चंद्रमा ऋषि आश्रम के पास रविवार रात पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने उनके पास से लूट की सोने की चेन, घटना में प्रयुक्त बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। दोनों घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष अनुराग कुमार को सूचना मिली थी कि अंतरजनपदीय बदमाश बाइक से किशुनदासपुर से कम्हेनपुर की ओर आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने चंद्रमा ऋषि आश्रम के पास सिलनी पुल के निकट घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन उनकी बाइक सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। इसके बाद तीनों बदमाश पैदल भागने लगे। खुद को घिरता देख बदमाशों ने झाड़ियों की आड़ लेकर पुलिस टीम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.