शाहजहांपुर, अप्रैल 21 -- पुवायां (शाहजहांपुर)। थाना पुवायां पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके से अवैध असलहा, कारतूस, लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 21 अप्रैल की रात गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन बदमाश मोटरसाइकिल से कस्बा पुवायाँ से सिसोरा (थाना मोहम्मदी, जनपद खीरी) की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मोहम्मदी रोड स्थित अंडरपास के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर उनकी बाइक अनियंत्रित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.