मथुरा, दिसम्बर 14 -- थाना नौहझील पुलिस व रिवार्डेड टीम की रविवार तड़के बाजना कट एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड पर बिजली तार चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी कोहरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त गाड़ी, चोरी किये 14 बिजली तार के बंडल और विद्युत तार काटने के उपकरण बरामद कर उपचार को भर्ती कराया। इसके भागे साथियों की पुलिस टीम तलाश कर रही है। सीओ मांट आशीष शर्मा ने बताया कि शनिवार रात थानाध्यक्ष सोनू सिंह और रिवार्डेड टीम प्रभारी सावेज चौधरी पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण पर थे। बताते हैं कि रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सटीक सूचना पर बाजना कट सर्विस रोड पर दिल्ली से आग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.