शामली, मई 1 -- देहरादून में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए शामली के गढ़ी पुखता थानाक्षेत्र के गांव बुंटा निवसी बदमाश अकरम को देर रात देहरादून के कब्रिस्तान में ही सुपुर्द ए खाक किया गया। मृतक के पिता मौसम अली एवं भाई मुकर्रम का आरोप है कि वह अकरम का गांव ही दफीना करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने शव देने के लिए भी पुलिस से कहा लेकिन उन्हें शव न देकर देहारदून के कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द ए खाक किया गया। उनके बेटे को गांव की मिट्टी भी नसीब नहीं हुई। शामली के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी बदमाश अकरम बुधवार की रात में देहरादून में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। यह भी पढ़ें- देहरादून पुलिस के हाथों मारा गया बदमाश शामली का कुख्यात अकरम, भाई का यूपी में एनकाउंटर पुलिस के मुताबिक उस पर उस पर कई संगीन मुकदमे दर्ज थे। बुंटा निवासी अकरम के पि...